मांगो को लेकर पेड़ पर चढ़ी महिला ने 5 घंटे पुलिस-प्रशासन को छकाया
मांगो को लेकर पेड़ पर चढ़ी महिला ने 5 घंटे पुलिस-प्रशासन को छकाया
-दुपट्टे का फंदा व डीजल डालकर आग लगाने की हर पल देती रही धमकी
हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला अपनी मांगों को लेकर नीम के पेड़ पर चढ़कर करीब 5 घंटे तक पुलिस-प्रशासन को छकाया।इस दौरान महिला अपने साथ में दुपट्टे का फंडा,डीजल व माचिस लेकर साथ में गई थी। काफी चिरौरी व कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लिफ्टर मॅगवाकर महिला को नीचे उतारा। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी शिवरानी पत्नी छविराम राठौर गीता आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव है। उसका पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर चढ़ गई। साथ में डीजल की बोतल, माचिस व दुपट्टे का फंदा लगाकर बैठ गई थी।महिला के पेड़ पर चढ़ने की सूचना पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मंगा ली गई। नायब तहसीलदार राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने काफी देर तक महिला से नीचे उतरने की चिरौरी की। इस दौरान महिला हर पल कभी फंदा डालकर तो कभी डीजल अपने शरीर पर छिड़क कर तो कभी नीचे कूद कर जान देने की धमकी देती रही। इस दौरान करीब पॉच घंटे तक पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले रहे। महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कराने व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। काफी प्रयास के बाद भी जब महिला नीचे नहीं उतरी। तो सांडी नगर पालिका से लिफ्टर मंगवाकर महिला को सकुशल नीचे उतार कर पुलिस थाने ले आई।
No comments