Breaking News

गेहूं की कटाई के बाद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

 गेहूं की कटाई के बाद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद एक मशीन सहित तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज




-हरदोई में गेहूं की कटाई के बाद कटियारी क्षेत्र में खनन मफियाओं एवं पुलिस के बल्ले बल्ले हो जाती है जिससे खनन माफिया खेत खाली होने के बाद मिट्टी का काला कारोबार जमकर करना शुरू कर देते हैं। बुधवार की रात सवायजपुर क्षेत्र के बर्रा गांव से तीन ट्रैक्टर ट्राली एवं सांडी क्षेत्र के लक्षनपुरवा गांव से एक रेपर मशीन को खनन विभाग ने पड़कर सीज कर दिया है।
हरदोई जिले में पहले संडीला को खनन का अड्डा माना जाता था।लेकिन इन दिनों अगर देखा जाए तो हरपालपुर एवं अरवल सवायजपुर थाना क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं।जहां पर खनन करने का काला कारोबार जमकर फल फूल रहा है।ऐसे में बुधवार की रात सवायजपुर क्षेत्र के बर्रा गांव से तीन ट्रैक्टर ट्राली एवं सांडी क्षेत्र के लक्षनपुरवा गाँव से एक रेपर मशीन को ग्रामीणों की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने पहुंचकर सीज करने की कार्रवाई कर दी है। वही खनन विभाग की कार्रवाई से खनन माफियाओं में भय व्याप्त है। कुछ खनन माफियाओं का तो यह भी कहना है कि सवायजपुर एंव सांड़ी क्षेत्र में खनन हो रहा था। लेकिन खनन विभाग ने हरपालपुर थाने में मशीन एवं ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर सीज करने की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों की माने तो कुछ खनन माफियाओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है।कि हरपालपुर सवायजपुर अरवल पुलिस रात में खनन करने का काला कारोबार जमकर कर रही है जिस खनन माफियाओं पर 6 हजार से लेकर 7 हजार की मोटी रकम वसूल रही है। हो सकता है। कि पुलिस का हिस्सा पहुंच गया हो और खनन विभाग का हिस्सा न पहुंचने पर यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

No comments