Breaking News

बूथों पर सुविधाओं के सम्बन्ध में हुई बैठक

 बूथों पर सुविधाओं के सम्बन्ध में हुई बैठक



हरदोई में आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदान बूथों पर न्यूनतम सुविधाओं के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बूथों पर विद्युत सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। पीठसीन की ओर से नकारात्मक फीडबैक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पानी की टंकी की सफाई करायी जाये। शौचालय की सफाई करायी जाये। बूथ पर पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराया जाये। पोलिंग पार्टी के रात में सोने के लिए उचित व्यवस्था करायी जाये।बिजली के न रहने की दशा में पावर बैक अप की व्यवस्था रखी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments