Breaking News

रामपुर की सर्विलांस सैल ने आम जन के गुम हुए 65 मोबाईल फोन कीमत लगभग 07 लाख 50 किया बरामद




*रामपुर की सर्विलांस सैल ने आम जन के गुम हुए 65 मोबाईल फोन कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये को यूपी कॉप एवं अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए किया बरामद -*

पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी सर्विलांस सैल, के नेतृत्व में आमजन के मोबाईल फोन गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के आधार पर सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से गुम हुए 65 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये,

 जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये है ।

आज पुलिस कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया ।  

पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के मुरझाए चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी । 

मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । 

मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें ।

 सर्विलांस सैल,रामपुर द्वारा पूर्व में भी कई मोबाईल फोनों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराया जा चुका है ।

*सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-*
1- उपनिरीक्षक हिमांशु चौहान प्रभारी सर्विलांस सैल, रामपुर ।
2- मुख्य आरक्षी 36 टीकाराम चौहान सर्विलांस सैल रामपुर ।
3- मुख्य आरक्षी 17 दिनेश कुमार सर्विलांस सैल रामपुर ।
4- मुख्य आरक्षी 670 दीपक कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर ।
5- आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर ।

No comments