श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची योगी कैबिनेट
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश के सभी भाजपा विधायक, एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किये।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक समेत विधानसभा एवं विधान परिषद के विधायकों ने रविवारको आज रामलला के दर्शन किए
सभी विधायक एवं मंत्री लखनऊ विधानसभा से 10 सरकारी लग्जरी बसों द्वारा लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुए
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सभी विधायक एवं मंत्रियों को अपनी कार से न जाकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई बस से ही रामलाल के दर्शन करने के लिए कहा गया था
हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से सीधे अयोध्या पहुंचे
जहां उन्होंने सभी विधायक एवं मंत्रियों के साथ हनुमानगढ़ी, और प्रभु श्री राम लाला के दर्शन किए
No comments