Breaking News

CO के नाम पर शातिर बदमाश ने मांगे रुपए

रामपुर तहसील मिलक के क्षेत्रीय अधिकारी का फर्जी व्हाट्सएप नंबर बनाकर साइबर ठगों ने मिलक पुलिस सीओ के एन आनंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। फिर मैसेज करके कई लोगों से रुपयों की मांग कर डाली। 

साइबर ठग आम लोगों को अपना शिकार बनाते थे लेकिन इस बार उन्होंने पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी से ही रूपए की कोशिश कर डाली।

खुद अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दरअसल, साइबर ठगों ने  रामपुर की तहसील मिलक  पुलिस सीओ के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया. फिर मैसेज करके कई लोगों से रुपयों की मांग कर डाली इतना ही नहीं साइबर ठगों ने पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा सीओ की फर्जी अकाउंट से पत्रकारों से भी 20000 से 25000 हजार की मांग की गई है।

No comments