Hardoi News: 18 ब्लॉकों के स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प अधूरा
हरदोई। परिषदीय स्कूलों में बाल मैत्री सुविधाएं और सहूलियत के काम नहीं हो पाए हैं। 18 ब्लॉकों में अधिक संख्या वाले विद्यालयों में काम न होने से छात्रों और दिव्यांग विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। स्कूलों में बाल मैत्री सुविधाओं व सहूलियत के काम ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जा रहे हैं।
19 विकास खंडों में 3,446 विद्यालय संचालित हैं। इन सभी विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बालक-बालिका यूरिनल, दिव्यांग सुलभ शौचालय, चहारदीवारी, गेट, किचन शेड, कक्षा की फर्श का टायलीकरण आदि 18 मद में काम कराए जाने हैं। सभी मदों में वैसे तो यह काम नवंबर तक ही पूरा कराया जाना था लेकिन, काम न कराए जाने से सभी विकास खंडों में कुछ न कुछ स्कूल संतृप्त नहीं हो पाए। बेसिक शिक्षा विभाग की दिसंबर की रिपोर्ट पर डीएम एमपी सिंह ने नाराजगी भी जाहिर की है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट में अहिरोरी, बेहंदर, भरावन, भरखनी, बिलग्राम, हरियावां, हरपालपुर, कछौना, कोथावां, माधौगंज, मल्लावां, पिहानी, सांडी, संडीला, शाहाबाद, सुरसा, टड़ियावां और टोडरपुर विकास खंड शामिल है।

No comments