Breaking News

संचार और तकनीक में युवा बनें अग्रणी : रजनी तिवारी

 हरदोई। स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत शहर के सीएसएन पीजी कालेज में 409 विद्यार्थियाें को स्मार्ट फोन वितरित किए। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति संचार और तकनीक के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त करे, इसी दिशा में केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है।

लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर सुधीर चाैहान ने कहा कि स्मार्ट फोन के जरिए पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को डिजिटल शक्तिवान बनाने की कवायद हो रही है। सीएसएन पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर केके सिंह ने कहाकि स्मार्टफोन से विद्यार्थी वैश्विक ज्ञान-विज्ञान से परिचित होंगे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. दीपक राय ने किया। अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर एसके सिंह ने की। आभार जितेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, राकेश सिंह, ईश्वरदीन, सचिन सिंह, विनयशील, वीरपाल, डाॅ. अजीमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

No comments