Breaking News

Hardoi News: माइनर में खांदी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न

 माधौगंज। बरहस माइनर कटने से लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। अब फसल सड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं। हालांकि माइनर कटने की जानकारी पर अवर अभियंता ने कर्मचारी भेजकर कटान के स्थान को बंद करा दिया।

माधौगंज थाना क्षेत्र के गौतरा गांव में बरहस माइनर से किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। कुछ दिन पहले ही नहर में पानी छोड़े जाने के बाद बरहस माइनर में पानी आया है। मंगलवार को गौतरा गांव के पास माइनर कट गया। इसके कारण गांव के पारसनाथ, गंगाचरन, धर्मेंद्र, राकेश, श्यामबिहारी, मोनू, सोबरन, छेदालाल, अनिल कुमार, दुलारे, राम किशोर, राजेंद्र आदि की आलू, सरसों और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। लगभग 100 बीघा फसल पानी भर जाने के कारण खराब हुई है। कुछ खेतों में डेढ़ फीट तक पानी भरा है।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता तनवीर अहमद ने बताया कि खांदी कटने की जानकारी मिली थी। कर्मचारियों को भेजकर खांदी बंद करा दी गई है। खांदी कैसे हुई इसकी जानकारी की जा रही है।

No comments