पुलिस गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो वायरल
पुलिस गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो वायरल
-धक्का लगाकर स्टार्ट कराई गई पुलिस की गाड़ी
-शहर के मेडिकल कालेज के सामने बन्द हुई गाड़ी में लगा धक्का
-आरोपी को मेडिकल कालेज लेकर मेडिकल कराने आई थी पुलिस
-कोतवाली देहात थाने की गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो वायरल
हरदोई में पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है।एक आरोपी को मेडिकल के लिए लेकर आई पुलिस की गाड़ी बन्द हो गयी थी जिसके बाद धक्का लगाया जा रहा था।
पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाने का यह वीडियो हरदोई शहर के मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने का है। कोतवाली देहात थाने की एक गाड़ी एक आरोपी को लेकर मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज आई हुई थी।आरोपी का मेडिकल हो रहा था इसी बीच पुलिस की गाड़ी बंद हो गई जिसके बाद काफी देर तक पुलिसकर्मियों ने स्टार्ट करने का प्रयास किया जब नहीं स्टार्ट हुई तो बीच सड़क पर पुलिस कर्मियों ने धक्का लगना शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो सोशल पर मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग खूब इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि जब गाड़ी में धक्का लगाया जाएगा तो पुलिस अपराधियों को कैसे पकड़ पाएगी।वही पुलिस अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं
No comments