Breaking News

हरदोई में घर मे लगी भीषण आग से मचा हड़कम्प

 हरदोई में घर मे लगी भीषण आग से मचा हड़कम्प

-शार्ट सर्किट से एक घर मे लगी भीषण आग
-आग लगने से घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
-सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू
-आग से बड़ा हादसा टलने के बाद वालो ने राहत की सांस ली
-शहर कोतवाली क्षेत्र के बगियापुरवा बावन चुंगी का मामला



-हरदोई के शहर कोतवाली इलाके में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई।आग लगने से घर का सामान जलकर खाक हो गया।सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।फिलहाल एक बड़ा हादसा टलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
आग लगने की यह लाइव तस्वीर शहर कोतवाली क्षेत्र के बगिया पुरवा बावन चुंगी की है।यहां पर नीतू पुत्री छोटेलाल के घर में आग लग गई।आग लगने से घर का सामान जलने लगा।आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पूरे मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी गई।मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया लेकिन एक बड़ा हादसा टालने के बाद घर वालों ने राहत की सांस ली है।

No comments