Breaking News

रेलवे फाटक बंद होने का विरोध कर ग्रामीण पहुंचे स्टेशन

 रेलवे फाटक बंद होने का विरोध कर ग्रामीण पहुंचे स्टेशन

-आंझी शाहाबाद स्टेशन पहुंच ग्रामीणों ने जताया विरोध
-अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया
-सिकंदपुर क़ल्लू रेलवे फाटक न बन्द करने का किया अनुरोध
-ग्रामीणों ने कहा दर्जनों गांवों के लोग,छात्र मरीज होंगे प्रभावित


शाहाबाद-हरदोई के शाहाबाद इलाके में सिकंदरपुर कल्लू रेलवे क्रॉसिंग बंद किये जाने की बात से परेशान दर्जन भर से अधिक ग्रामीण स्टेशन पहुंचे और फाटक बंद ना किया जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन रेलवे के स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
आंझी शाहाबाद स्टेशन पहुंचे ग्रामीणों ने स्टेशन अधीक्षक आंझी शाहाबाद को दिए गए ज्ञापन में कहा है की ग्राम सिकंदरपुर कल्लू रेलवे फाटक बंद होने से सिकंदरपुर कल्लू कठमा दौलतपुर गंगादास इत्यादि गांवों के स्कूल के बच्चे व कृषि कार्य हेतु आने-जाने वालों के साथ ही साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी पैदा हो रही है। इन परेशानियों को देखते हुए और असुविधा से बचने के लिए कार्यवाही की जाए और गेट नंबर 300 B इसे चालू रखा जाए।

No comments