बेखौफ दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
बेखौफ दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
-ईंट और डंडे से पीट कर किया मरणासन्न
-गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
-युवक की पिटाई का वीडियो आया सामने
-मुकदमा दर्ज कर दबंगों की तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई शहर में बेखौफ दबंगो का कहर देखने को मिला है।हेयर सैलून के बाहर बैठे युवक पर डेढ़ दर्जन दबंगों ने अचानक हमला कर दिया।दबंग हमलावरो ने युवक को डंडे और ईंट से बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया और मौके से फरार हो गए। दबंगो के हमले से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।वहीं इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
कोतवाली शहर क्षेत्र में लखनऊ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी मोड़ का यह मामला है जहां दबंगो की दबंगई की तस्वीरे सामने आई है।तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक युवक को कुछ दबंग बेखौफ अंदाज में डंडे और ईंट से पीटने में जुटे हैं,इनमें से एक युवक ईंट से लगातार उसके सिर पर वार करता दिखाई दे रहा है।दरअसल शहर के मोमीनाबाद का रहने वाला अमन आज हेयर सैलून पर अपने भाई अयान के साथ बाल कटाने गया था।आरोप है कि तभी सैलून के बाहर बैठे अमन पर पुरानी रंजिश को लेकर निखिल,नमित,भवानी और अंकुर ने अपने तमाम साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया।दबंगों ने अमन को ईट,डंडे और तमंचे की बट से पीट कर मरणासन्न कर दिया।इस दौरान बड़ी ही आसानी के साथ दबंग पूरी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।वारदात से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुटी है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि मारपीट के मामले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
No comments