Breaking News

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धूम-धाम से मनायें-जिलाधिकारी

 प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धूम-धाम से मनायें-जिलाधिकारी

-जनकल्याण के लिए अपने-अपने घरों में एक दीप अवश्य जलायें-मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर में बने मन्दिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने पुलिस लाईन मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद कुछ देर रामायण पाठ किया व नुमाईश चौराहा स्थित भोले नाथ मन्दिर में श्री राम व हनुमान की पूजा अर्चना और आरती की तथा लोगों को दीप दान किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव  धूम-धाम से मनाये और जनकल्याण के लिए अपने-अपने घरों में एक दीप अवश्य जलायें। नुमाईश चौराहा मन्दिर पर पूजा करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने गरीबों को कम्बल वितरित किये।

No comments