Breaking News

श्री रामजन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत हरदोई में एसपी ने रोड़बेज व रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

 श्री रामजन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत हरदोई में एसपी ने रोड़बेज व रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण


हरदोई श्री रामजन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत आज हरदोई शहर में एसपी केशव चन्द गोस्वामी के द्वारा कोतवाली शहर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी के द्वारा बसों, ट्रेनों में संदिग्धों की चेकिंग की गई और यात्रियों से वार्ता की गई।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर व प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

No comments