हरदोई :जिले के मशहूर डॉक्टर को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित।
हरदोई मे जिले के मशहूर चिकित्सा क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले डॉक्टर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित
आपको बताते चले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 21 विशिष्ट लोगों का चयन प्रदेश से किया गया है, इन सभी को यूपी दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे सम्मान पाने वालों में जिले के चिकित्सक डॉ. सीपी कटियार को भी चयनित किया गया है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों प्रोत्साहित करने के लिए प्रादेशिक पुरस्कार लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चयनित किया गया है।
इनमें उत्तर प्रदेश उद्यमो पुरस्कार, सूक्ष्म उद्योग श्रेणी पुरस्कार, लघु उद्योग श्रेणी पुरस्कार, मध्यम उद्योग श्रेणी पुरस्कार सर्विस श्रेणी पुरस्कार, विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार के अलावा सेवाक्षेत्र पुरस्कार के लिए भी संस्थाओं को चयनित किया गया है। गौरव की बात का है कि जनपद से विख्यात चिकित्सक डॉ सीपी कटियार को सेवा क्षेत्र में हेल्थकेयर श्रेणी में चयनित किया गया है उन्हें यूपी दिवस पर 24 जनवरी को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।
No comments