Breaking News

अज्ञात चोरों ने मन्दिर का ताला तोड़कर लाखों के घंटा व दान पात्र लेकर फरार

 अज्ञात चोरों ने मन्दिर का ताला तोड़कर लाखों के घंटा व दान पात्र लेकर फरार

हरदोई हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव स्थित प्राचीन सती रेशम देवी मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मंदिर के दान पत्र में रखी नकदी समेत 2 लाख से अधिक का माल पार कर दिया है। पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की सूचना दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव स्थित प्राचीन रेशम देवी सती मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का लाक तोड़कर अंदर रखे दान पत्र से 60 हजार रुपए की नकदी 11 सिक्का चांदी के दो कुंतल घंटा, सोने के लॉकेट तथा मूर्तियों के जेवरात समेत 2 लाख से अधिक का माल पार कर दिया है। 

मंदिर के पुजारी रामकृपाल ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। मंदिर में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments