Breaking News

नदी से निकल किनारे धूप सेंक रहा था मगरमच्छ लोगों ने देखा तो छूटे पसीने

 नदी से निकल किनारे धूप सेंक रहा था मगरमच्छ लोगों ने देखा तो छूटे पसीने

-मगरमच्छ पर लोगों की अचानक पड़ी नजर तो हड़कम्प मचा
-सुखेता नदी में था मगरमच्छ निकल कर आया नदी किनारे
-पानी में रहने वाला खतरनाक जानवर मगरमच्छ अचानक दिखने से हड़कंप
-ग्रामीणों के शोर मचाने पर पानी में भाग गया मगरमच्छ
-लोनार थाना क्षेत्र के सुहेड़ी गांव में दिखा मगरमच्छ

हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के सुखेता नदी किनारे मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए निकलकर बैठ गया।अचानक लोगों की निगाह पड़ी तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ नदी में फिर भाग गया।फिलहाल मगरमच्छ का धूप सेंकते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पानी में रहने वाला खतरनाक जानवर मगरमच्छ अगर अचानक आपके सामने दिख जाए तो हड़कंप मचना स्वाभाविक है।कुछ ऐसा ही वाकया हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के सुहेड़ी गांव में हुआ।

यहां जब कुछ लोग सुखेता नदी किनारे गए तो नदी किनारे एक मगरमच्छ आराम करता हुआ दिखा।गांव के पास ही बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए नदी किनारे बैठ गया था।लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।देखते ही देखते गांव में मगरमच्छ की खबर फैल गई तो लोग नदी किनारे पहुंचे।ग्रामीणों के शोर करने पर मगरमच्छ भागकर नदी में चला गया लेकिन लोगों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

No comments