Breaking News

सुरसा में 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,चोरी के 6 फोन बरामद

 सुरसा में 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,चोरी के 6 फोन बरामद

-शातिर लुटेरों के पास से 1 लैपटॉप,8 हजार 900 रुपये बरामद
-लूट की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई
-सुरसा में एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने चेन छीनकर भागे थे तीनो
-सुरसा थाना क्षेत्र के होसियापुर पुल के निकट से हुई गिरफ्तारी


हरदोई।सुरसा पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 6 फोन एक लैपटॉप 8 हजार 900 रुपये व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
       
मामले का खुलासा करते हुए  एसपी केशव चन्द गोस्वामी ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण व सीओ सिटी के नेतृत्व में सुरसा पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। एसपी ने बताया कि 7 नवंबर को प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी गडरिया पुरवा थाना सुरसा ने थाने पर तहरीर दी थी कि उनकी माता घर के बाहर मौजूद थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा उनसे रास्ता पूछने के बहाने गले से चैन लूटकर फरार हो गए थे।

इसका मुकदमा पंजीकृत किया गया था जांच पड़ताल चल रही थी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे थे।बताया कि इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली की तीन संदिग्ध व्यक्ति सुरसा थाना क्षेत्र के हुसियापुर पुल के निकट नहर के किनारे मौजूद हैं।इस सूचना पर पुलिस ने पुल की तरफ जाते समय एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों को आते देखा।संदेह होने पर इन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो यह लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया जिन्होंने अपने नाम अंकित पाल पुत्र खुशी रामपाल निवासी रामनगर कोतवाली देहात व यही के रहने वाले अमन वर्मा पुत्र राजकुमार व ऋषि पुत्र बालक राम निवासी बनियानीपुरवा ननकगंज झाला बताए।पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन एक लैपटॉप 8 हजार 900 रूपये बरामद किए है।इन लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल से यह लोग घूमते हैं मौका पाकर लोगों से फोन छीनकर इसी लैपटॉप के माध्यम से मोबाइल फोन का लॉक तोड़कर बेचने का कार्य करते हैं और उससे मिले धन को आपस में बांट लेते हैं।

No comments