हरदोई में छात्रा को अगवाकर छत से फेंका
हरदोई में छात्रा को अगवाकर छत से फेंका
हरदोई जिले में कंप्यूटर की पढ़ाई करने जा रही छात्रा को अगवा कर मारपीट कर छत से फेंक दिया गया।छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसपी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में जांच पड़ताल की है।एसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है और शीघ्र इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
सनसनीखेज वारदात हरपालपुर इलाके में हुई है।हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने गांव से साइकिल से हरपालपुर कंप्यूटर कोचिंग के लिए जा रही थी।बताया जाता है कि तभी उसे ब्लाक के पास कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने कुछ सुंघा दिया और अगवा कर कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक बंद मकान में ले गए।छात्रा के भाई का आरोप है कि उसको वहां भी कुछ खिलाने का प्रयास किया गया और उसको धमकी देते हुए मारपीट कर छत से फेंक दिया गया।छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने उसको फोन करके बताया कि वह मुसीबत में है।
भाई ने बताया कि किसी तरह वह पता करने के लिए सांडी तक पहुंचा लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसी बीच प्रधान के द्वारा जानकारी मिली तब वह मौके पर पहुंचा और बहन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां से उसे जिला महिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।वारदात की जानकारी पाकर एसपी केशव चन्द गोस्वामी भी अधिकारियों के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे।एसपी ने यहां बताया कि पूरे मामले में परिजनों से तहरीर ली जा रही है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।बहरहाल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
No comments