होमगार्ड कंपनी कमांडर के सेवानिवृत होने पर दी गई भावीभानी विदाई
होमगार्ड कंपनी कमांडर के सेवानिवृत होने पर दी गई भावीभानी विदाई
-हरदोई में होमगार्ड कंपनी कमांडर के सेवानिवृत होने पर सभी होमगार्ड ने उन्हें गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर भावभीनी विदाई दी
कंपनी कमांडर संतोष कुमार अवस्थी के सेवानिवृत होने पर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सभी होमगार्ड ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर गाजे बाजे के साथ विदाई दी है। विदाई समारोह में ब्लॉक एनालाइजर जितेंद्र गौतम ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने हमेशा होमगार्ड के हितों की बात कही है। खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने कहा कि शासकीय सेवा में आने के बाद ही यह दिन निश्चित हो जाता है। विदाई का कार्यक्रम एक भावुक क्षण होता है। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रताप पांडेय,भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रामसिंह,अरविंद मिश्रा, होमगार्ड जगदीश मिश्रा, आशीष अवस्थी, रावेंद्र मिश्रा, पंकज पाठक मौजूद रहे।
No comments