बिलग्राम में भव्य राम बारात डीजे बाजे की धुन के साथ निकली
ऐतिहासिक राम बारात मे हिन्दू मुस्लिम एकता का दिखा संगम
-हरदोई के बिलग्राम कस्बे मे रामलीला मे राम बारात का इन्तजार हर किसी को था।शुक्रवार की रात झांकियों और कई कार्यक्रमों से सजी राम बारात निकाली गई।रथ पर सवार श्री राम दूल्हा बने और सड़क पर आस्था का सैलाब दिखा।आयोजित राम बारात में हिंदू मुस्लिम एकता का संगम दिखा । बैंड बजाते, मुस्लिम समुदाय के लोग धार्मिक गीतो से सौहार्द का माहौल बनाते रहे। प्रदेश भर से आए कलाकारो ने झांकिया पेश की। राम बारात मे इस बार रथों के साथ बड़ी झांकियां, बैन्ड के साथ मंशानाथ कालेज से बारात उठी। जैसे ही सड़क पर बारात पहुची वैसे ही आसामान सतरंगी आतसबाजी से नहा गया। बारात मे शमिल होने के लिए बिलग्राम के अलावा आसपास गांवो से भी हजारों की संख्या मे लोग शामिल होने आए बारात,साण्डी रोड, चौराहा,सदर बाजार, पीपल चौराहा, बजरियां,इमामबाड़ा होते हुए बीजी आर इंटर कॉलेज फील्ड पर पहुची। वही पर राम जी की आरती कमेटी के रामसेवक यादव, अध्यक्ष प्रदीप यादव ,प्रबन्धक नीरज सिंह,संयोजक धर्मेन्द्र यादव,बबलू बाजपेई,अनिल राठौर,अतुल अग्रवाल, हरिश्चंद्र राठौर ने तिलक किया। उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,अरुण गुप्ता,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव,अजय राज, पवन दुबे,शिवम यादव,अमित विस्वास,कोषाध्यक्ष महावीर,मंचन प्रमुख परमाईलाल यादव,हरिनाम कुशवाहा,मनोज अर्कवंशी,मेला प्रभारी बीपी सिंह,अभिषेक यादव,शानू खान,आईटी प्रमुख अंशुल,शैलेन्द्र सिंह,राजीव, मीडिया प्रभारी सैफ जाफरी ,फारुख कुरैशी,अनिल कटियार,शिवम कटियार,सहित तमाम लोग शामिल हुए है।
No comments