Breaking News

पाली थाने के सामने दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल

 पाली थाने के सामने दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल

-तहरीर लिखाने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट 
-आलू खरीदने के दौरान दो पक्षों में पहले हुई थी मारपीट
-दोनों पाली थाने के सामने तहरीर लिखा रहे थे दोबारा की मारपीट
-मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया
-एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में की जा रही है कार्यवाई

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में आलू खरीदने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई और दोनों पाली थाने के सामने तहरीर लिखा रहे थे तभी दोबारा मारपीट हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है।मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मारपीट का यह लाइव वीडियो पाली थाना गेट के सामने का है।दरअसल पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में खेत पर गयासुद्दीन व रिसालत के बीच आलू खरीदने के दौरान मारपीट हो गई जिसके बाद गयासुद्दीन पाली थाने के सामने तहरीर लिखाने आए थे।बताया गया कि तभी रिसालत भी वहां पहुंच गया और दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट हुई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments