Breaking News

शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

 शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

हरदोई में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हरपालपुर इकाई द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर  विभाग द्वाराऑनलाइन उपस्थिति एवं वर्तमान में सभी अव्यवहारिक निर्णयों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 
 संगठन के जिला लेखाकार अवधेश मिश्रा ने कहा शिक्षक अपने निजी फोन, सिम,डाटा का लगातार प्रयोग कर समर्पित भाव से काम कर रहा है। उसके बाद भी विभागीय उच्चाधिकारियों का रवैया शिक्षकों के प्रति दुर्भावना पूर्ण है।शिक्षकों की एक भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।अपितु बदले की भावना से काम कर लगातार अपमानित किया जा रहा है। शिक्षक को रोबोट समझा जा रहा है।रविवार,अवकाश के दिनों में भी बुलाकर अनावश्यक के काम लिए जा रहे है। उसके प्रतिपूर्ति में कोई अवकाश भी नहीं दिया जाता है।शिक्षक ऐसे तुगलकी फरमानों से परेशान हो चुका है। ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकान्त ने शिक्षकों को बताया कि यह हमारे आन बान शान और प्रतिष्ठा बचाने का समय है। कार्यक्रम में महेंद्र पाल,संजीव श्रीवास्तव,आर्येन्द्र मिश्र,प्रेम चन्द्र, अवधेश मिश्र, मंन्री महेंद्र पाल,कोषाध्यक्ष विनय शुक्ला,राममनोहर मिश्र,बृजेश अग्निहोत्री, दुर्गेश मिश्र,अखिलेश मिश्र मौजूद रहे।

No comments