हरदोई में अंतर्जनपदीय 3 शातिर चोर गिरफ्तार
हरदोई में अंतर्जनपदीय 3 शातिर चोर गिरफ्तार
-शातिर चोर किसानों के उपयोगी उपकरण करते थे चोरी
-किसानों के उपयोग के चोरी किये उपकरण व पिकअप बरामद
-शातिर चोरों के पास से अवैध असलहे भी बरामद किए गए
-थाना टड़ियावां व पिहानी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाई में मिली कामयाबी
-एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने मामले का किया खुलासा
-हरदोई की टड़ियावां और पिहानी पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।यह अंतर्जनपदीय शातिर चोर किसानों के उपयोगी उपकरण चोरी कर ले जाते थे।पुलिस ने चोरी किए गए किसानों के उपयोगी उपकरण के साथ पिकअप डाला व अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जनपद हरदोई में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उनके निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी हरियावां के कुशल नेतृत्व में थाना टड़ियावां व पिहानी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थानों क्षेत्रों में हुई चोरियों की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये 3 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों के गैंग को गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से 4 पम्पिंग सैट,1 कल्टीवेटर के साथ 1 महिन्द्रा पिकअप व अवैध शस्त्र बरामद किये है।एसपी ने बताया कि थाना टड़ियावां व पिहानी पुलिस टीम थाना क्षेत्रों में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मुस्तैद थी एवं गश्त करते हुए गोपामऊ-पिहानी बार्डर पर गश्त मिलान किया गया।इसी बीच मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक महिंद्रा पिकअप में कुछ अज्ञात चोर चोरी का सामान लेकर पिहानी की तरफ से आ रहे है।सूचना पर थाना टड़ियावां व थाना पिहानी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चेकिंग प्रारम्भ की गयी।कुछ समय पश्चात सामने से एक महिंद्रा पिकअप आती दिखायी दी जिसकों रोकने का इशारा करने पर चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया जिस पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गोपामऊ पिहानी मार्ग पर थ्री स्टार भट्टा, थाना टड़ियावां के निकट महिंद्रा पिकअप व उसमें सवार 3 व्यक्तियों को पूछताछ हेतु पकड़ लिया गया।
No comments