Breaking News

प्रत्येक परिवार के सहयोग से पूरा होगा कचरा मुक्त वार्ड का सपना-डा.मजहर

 प्रत्येक परिवार के सहयोग से पूरा होगा कचरा मुक्त वार्ड का सपना-डा.मजहर


-हरदोई के बिलग्राम नगर पालिका परिसर में एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें में घर के लोग कूड़े को अलग अलग कर के नहीं देते जिसके वजह से इसका बेहतर प्रबन्धन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यदि प्रत्येक परिवार से सहयोग मिले तो पूरा होगा कचरा मुक्त हर वार्ड का सपना उक्त बाते आई जी एस एस एस और एच सी एल फाउन्डेशन के सहयोग से स्वच्छ नगर परियोजना के तहत गली मोहल्लों समितियों के शशक्तिकरण के लिए नगर पालिका परिषद बिलग्राम हरदोई में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में सहभागी विधियों पर साझ रखने वाले राष्ट्रीय प्रशिक्षक डा मजहर रसीदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें हरा डस्टबिन में गीला कचरा, जिसमें रसोई का कचरा, फल के छिलके सड़े फल, सब्जी बचा भोजन अंडे के छिलके आदि को डालना है और नीला डस्टबिन में प्लास्टिक बोतलें कागज कप, प्लेट, पैकेट अखबार, डिब्बे, बॉक्स पुराने कपड़े आदि को डालना है स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा करते हुए बताया की इसके तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के साथ साथ थ्री आर के सिद्धांत पर काम करने पर जोर दिया जा रहा है जिसमें रिड्यूस, रीयूज एवं रीसाइकल का ध्यान रखा जाएगा। रिड्यूस में प्लास्टिक पर रोक लगाने और उसकी जगह जूट के थैले, पेपर, फोम आदि का प्रयोग, रीयूज के तहत किसी वस्तु को फेंकने से पहले उसके दोबारा प्रयोग कर सकने और रिसाइकल के तहत लोहा, एल्युमीनियम, प्लास्टिक, कांच इत्यादि को इकट्ठा कर कबाड़ी वाले के मार्फत पुन: चक्रित करना।

No comments