Breaking News

ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित मजदूर ने मदद के लिए फैलाये हाथ

 ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित मजदूर ने मदद के लिए फैलाये हाथ

 
-हरदोई में जिंदगी मौत से जूझ रहा मजदूर, सरकारी सिस्टम ने दिखाया ठेंगा एक कवि की यह पंक्तियां इस परिवार पर सटीक बैठी हैं तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।उधर जम्हूरियत का ढोल पीटे जा रहे हैं वो इधर परदे के पीछे बर्बरीयत है नवाबी है लगी है होड़ सी देखो अमीरी औ गरीबी में ये गांधीवाद के ढाँचे की बुनियादी खराबी है।तुम्हारी मेज़ चांदी की तुम्हारे जाम सोने के यहाँ जुम्मन के घर में आज भी फूटी रक़ाबी है। कवि अदम गोंडवी की रचना हरपालपुर कस्बा निवासी रामनिवास उर्फ भोले पर सटीक बैठी है।जो की  ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित होने के कारण जिंदगी मौत से जूझ रहा है आर्थिक तंगी के कारण इलाज भी नहीं करा पा रहा है हरपालपुर कस्बे का एक युवक जिंदगी मौत से जूझ रहा है।झोपड़ी में असहाय पड़ा है चार छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता को चारपाई पर असहाय पड़ा देख रोने लगते है यह कहानी हरपालपुर कस्बा निवासी रामनिवास उर्फ भोले(35) पुत्र तुलाराम सक्सेना की है बताते चलें भोले सक्सेना अपने नाम के अनुरूप वास्तव में भोला ही था जो की हरपालपुर बाजार में ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसके घर में उसकी पत्नी नीलम के अलावा एक बेटा शिवम 9 साल का है तथा तीन पुत्रियां है। नंदिनी (5) तुलसी (3) विवेचना एक साल की है। भोले को डॉक्टर ने ब्रेन ट्यूमर बताया है जैसे तैसे करके करीब 1 लाख रुपया गहने जेवर बेचकर पत्नी ने उसका लखनऊ और फर्रुखाबाद के अस्पतालों में इलाज कराया। अब उसके पास खाने भर के लिए कुछ नहीं बचा है घास फूस से बनी झोपड़ी के नीचे गुजर बसर करने वाले परिवार के सामने संकटों का पहाड़ टूट पड़ा है सरकार एक ओर जहां गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत कार्ड जारी कर रही है वहीं सिस्टम की कमी के कारण उसे इसका भी लाभ नहीं मिला है घर में पन्नी की झोपड़ी के नीचे पड़े भोला जिंदगी मौत से जूझ रहा है। वहीं गुरुवार की रात मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू ने पहुंचकर ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित मरीज के परिवार से मिलकर आर्थिक मदद की वही उन्होंने परिवार को इलाज करने का भरोसा दिलाया है।

No comments