फाइनल से पहले रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि जब से वह कप्तान बने हैं, तभी से हर फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों की पहचान शुरू कर दी थी और सभी को स्पष्ट किरदार दिए। इसी वजह से चीजें आसान हुईं और उनकी टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही है।
विश्व कप फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम का वैकल्पिक अभ्यास सत्र है। इसमें टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी पहुंचे हैं, लेकिन विराट कोहली इस अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं हैं। विराट को सेमीफाइनल मैच के दौरान क्रैम्प आए थे। इसी वजह से वह अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे होंगे और अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बने हैं। क्रिकेट पंडितों के अनुसार वह आज ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर खुद को पूरी तरह से फिट रखने की कोशिश करेंगे।

No comments