Breaking News

नशे की हालत में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली दोनों घायलों को भेजा गया मेडिकल कॉलेज

हरदोई में अवैध तमंचा लोड करते समय अचानक चली गोली से दो व्यक्ति घायल हो गए एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

 योगेंद्र सिंह व अमर सिंहदोनो माधौगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में भंडारा खाने गए थे।

इसी दौरान अमर सिंह अवैध तमंचा लोड कर रहा था तभी अचानक चली गोली से योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं अमर सिंह भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को आनन-फानन हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से योगेंद्र सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया तथा अमर सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

No comments