आर्यसमाज हरदोई का 138वां वार्षिकोत्सव
*प्रेस विज्ञप्ति*
आर्यसमाज हरदोई का 138वां वार्षिकोत्सव आर्यकन्या महाविद्यालय बड़े चौराहे हरदोई पर वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन आज दिनांक
24.10.2023 दिन मंगलवार को *आर्य महिला सम्मेलन* का आयोजन श्रीमती अलका गुप्ता जी के नेतृत्व व अध्यक्षता में किया गया ।
मुख्य वक्ता सुश्री मादरी आर्य जी रही , जो नजीबाबाद गुरुकुल महाविद्यालय से आई थी , मुख्य वक्ता सुश्री माधुरी आर्य ने महिलाओं की शिक्षा , संस्कार व अनुशासन के बारे में विस्तार से बताया , उनके द्वारा भजनों का भी गायन किया गया ।
कार्यक्रम में सुश्री सरस्वती आर्य , सुश्री राधे , श्रीमती कविता टंडन , श्रीमती शोभना सिंह आदि ने मातृ सम्मेलन में अपने विचार रखें । जिसमें सुश्री राधे ने भजन के माध्यम से अपने विचारों को महिला सम्मेलन में रखा I मंच संचालन पं०अमिय चंद्र शास्त्री द्वारा कुशलता से किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अलका गुप्ताजी ने महिलाओं की शिक्षा व संस्कार के बारे में बताते हुए आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया I
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुबाला गुप्ता ,अनुपमा सिंह , सुनीता राठौर , पूजा गुप्ता , रिचा गुप्ता , किरण गुप्ता , मंजू सिंह , सोनी , प्रीति , प्रियंका सिंह , प्रज्ञा , रोली , शशि , नेहा कश्यप , कीर्ति , मधु , पुष्पा सोमवंशी आदि अन्य बहने उपस्थित रही ।
No comments