कान्सेप्ट कार्स लि. की ओर से महाकन्या भोज का आयोजन
आज दिनांक 23.10.23 को महा नवमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कान्सेप्ट कार्स लि. की ओर से हवन पूजन आदि करके महा कन्या भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांसेप्ट ग्रुप द्वारा श्रद्धा पूर्वक उपस्थित सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आई हुई कन्याओं को स्नेह पूर्वक कन्या भोज कराया गया । भोज के उपरांत 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत पाठ्य लेखन सामग्री व उपहार का वितरण किया गया । जिसे पाकर सभी के कन्याओं के चेहरे खिलखिला उठे।
इस मौके पर कॉन्सेप्ट ग्रुप के डायरेक्टर श्री सजीव अग्रवाल जी, सीईओ श्री यश वर्धन अग्रवाल जी , मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सूर्य वर्धन अग्रवाल जी व कांसेप्ट ग्रुप के सभी अधिकारी गण तथा कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया
No comments