Breaking News

कनाडा में भारत की वीजा सेवाएं निलंबित

 कनाडा मसले के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कनाडा में निलंबित वीजा सेवाओं से लेकर हर सवाल का जवाब दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मामले में कुछ हद तक पूर्वाग्रह है। कनाडा सरकार ने आरोप लगाए हैं और उन पर कार्रवाई की है। हमें ऐसा लगता है कि कनाडा सरकार के ये आरोप मुख्य रूप से राजनीति से प्रेरित हैं। 


भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर बागची ने कहा कि कनाडा के ज्यादा राजनयिक हमारे यहां है। इस मामले में हमारी संख्या काफी कम है। आने वाले दिनों में दूतावास के और कर्मचारी कम किए जाएंगे। हमने कनाडा सरकार को सूचित किया है कि हमारी पारस्परिक राजनयिक उपस्थिति में समानता होनी चाहिए। उनकी संख्या कनाडा में हमारी तुलना में बहुत अधिक है।

No comments