Breaking News

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला : ट्रेड शो का हुआ उद्घाटन, सीएम योगी बोले- यूपी ने समृद्ध राज्य बनने की ओर बढ़ाए कदम

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी शुरुआत की। पांच दिनी व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। इसमें 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों समेत करीब दो से ढाई लाख लोग पहुंचेंगे।

गेट नंबर एक और तीन से मिलेगा प्रवेश


आयोजकों ने बताया कि इंडिया एक्सपो मार्ट के गेट नंबर एक और तीन से लोगों को मेले में प्रवेश मिलेगा। लोगों को अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने होंगे। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की वेबसाइट पर जाकर पार्किंग पास डाउनलोड कर सकते है। वाहन खड़ा करने के बाद पैदल या शटल बस सेवा से गेट नंबर एक और तीन पर पहुंचना होगा।

No comments