शुल्क अस्थि एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आज शेल्वी हॉस्पिटल लखनऊ के अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डाक्टर विपुल गुप्ता द्वारा नि:शुल्क अस्थि एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
अस्थि रोग एवं जोड़ रोग की सर्जरी बहुत महंगी है अतः इसे किसी प्रकार सस्ता किए जाने की आवश्यकता है उक्त उदगार डॉ आनंद गुप्ता ने नि:शुल्क अस्थि एवं जोड़ रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि आज का यह शिविर निश्चित रूप से हरदोई वासियों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने भारत माता के चित्र पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर नि:शुल्क का अस्थि एवं जोड़ रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल डॉक्टर आनंद गुप्ता तथा सचिव सुनील सिंह सोमवंशी ने डॉक्टर विपुल गुप्ता को बुके भेंट कर स्वागत किया। डॉक्टर सुरेश अग्निहोत्री ने स्वागत करते हुए कहा कि आम लोगों तक अस्थि एवं जोड़ रोग सेवाएं पहुंचा सकें इसी उद्देश्य से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी हरदोई में नि:शुल्क शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया।
डॉ विपुल गुप्ता ने जानकारी दी कि लखनऊ के शेल्वी हॉस्पिटल में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी हरदोई से रेफर किए गए मरीजों से कभी भी कोई परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा अन्य उपचार या सर्जरी में भी समुचित लाभ प्रदान किया जाएगा।
आज के शिविर में 152 मरीज का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव में बताया कि आज के इस नि:शुल्क अस्थि एवं जोड़ रोग चिकित्सा परामर्श शिविर में किसी भी पेशेंट का एक्सरे पी.के. डायग्नोस्टिक सेंटर में फिफ्टी परसेंट छूट के साथ किया गया।
इस अवसर पर उपसभापति अखिलेश सिंह,स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नसीम खान, पी.आर.ओ रवि शंकर शुक्ला,आपदा समिति अध्यक्ष महेश चंद, नेत्र समिति अध्यक्ष एमडी गुप्ता, रामदास गुप्ता प्रबंध समिति सदस्या श्रीमती अलका गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, डाक्टर कलीम उल्ला कुरैशी, परिषा तिवारी, रीना गुप्ता, ईश्वर चंद्र वर्मा, गिरीश बाजपेई, करुणा शंकर द्विवेदी, एसके दीक्षित तथा एमके दीक्षित सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे
No comments