हापुड़ के एसीपी और सीओ हटाए गए, बरेली और सहारनपुर में हुआ ट्रांसफर
हापुड़ में हुए वकीलों और पुलिस के बीच संघर्ष के बाद बने विवाद के बीच हापुड़ के एसीपी और सीओ को हटा दिया गया है। हापुड़ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक बरेली बनाया गया है। उनके स्थान पर बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार को हापुड़ में तैनाती दी गई है।

No comments