Breaking News

हरदोई : हिन्दी दिवस पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी,

सवायजपुर हरदोई : आधुनिक हिन्दी के जनक भारतेन्दु हरिश्चंद्र द्वारा लिखित पंक्तिया "निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय क़ो सूल" भावार्थ क़ो चरितार्थ करते सवायजपुर तहसील के निकट स्थित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के बच्चो ने आज हिन्दी दिवस बड़ी संख्या मे हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर बड़ी धूमधाम से मनाया।

विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चो द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे शिक्षकों के साथ बच्चो ने बढ़ चढ़कर अपने साथियो क़ो हिन्दी की उपयोगिता के बारे मे बताया।

विद्यालय के शिक्षक आनन्द शुक्ला ने बताया कि हिन्दी मातृभाषा की उन्नति बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है तथा अपनी भाषा के ज्ञान के बिना मन की पीड़ा को दूर करना भी मुश्किल है।

विद्यालय के शिक्षक कर्ण सिंह राणा ने बताया कि 14 सितंबर 1949 क़ो हिन्दी क़ो आधिकारिक राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसी की याद मे वर्ष 1953 से हर साल इस दिन क़ो हिन्दी दिवस के रूप मे मनाते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाने का मकसद देश मे हिन्दी के इस्तेमाल क़ो प्रोत्साहित करना है।

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विद्यालय के संस्थापक राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप शुक्ला, कुलदीप, सचिन, नैन्सी, अंजली, प्रीती राठौर,  सरोजिनी, प्रीती शर्मा, अनुपम, स्नेहलता, पूजा, आरती आदि स्टाफ एवं बच्चे मौजूद रहे।

No comments