पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक खराब हुआ ट्रक, रोकनी पड़ी मिलिट्री स्पेशल ट्रेन
बरेली में पीतांबरपुर रेल क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम ट्रक खराब होने के कारण करीब 48 मिनट तक रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को भी रोकना पड़ा। मिलिट्री स्पेशल को अचानक रास्ते में रोके जाने की सूचना के बाद आरपीएफ हरकत में आ गई। आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पीतांबरपुर रेल क्रॉसिंग का गेटमैन मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के यहां से गुजरने की सूचना पर गेट बंद करने जा रहा था। इसी दौरान क्रॉसिंग से पार्सल भरा एक ट्रक गुजरा। यह ट्रक क्रॉसिंग पर ही खराब हो गया। ऐसे में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को रोक दिया गया।
गेटमैन ने सूचना अधिकारियों और आरपीएफ को दी। इस दौरान करीब 45 मिनट तक मिलिट्री ट्रेन स्पेशल यहां खड़ी रही। इसके पीछे आ रहीं 15151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी करीब 50 मिनट तक रोकनी पड़ी। इसके पीछे आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

No comments