बरेली : दरोगा ने कराई यूपी पुलिस की किरकिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में दरोगा सूरजपाल की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है जहां दरोगा ने रिश्वत न मिलने पर युवक को जेल भेजने की धमकी दी है
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया है
आरोपी दरोगा जनपद के देवरानिया थाने में तैनात है,
दरोगा पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में एक युवक से 50 हजार की रिश्वत मांगी है, जब युवक ने रिश्वत देने से मना कर दिया तो आरोपी दरोगा ने उसे जेल भेजने की धमकी दी है
No comments