बरेली : अधिकारियों ने किया PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश में आज U.P P.E.T ( पैट ) परीक्षा आयोजित हो रही है।
जिसमे करीब 40 लाख से अधिक अभ्यर्थी अलग अलग शहरो में परीक्षा देने के लिए निकले हुए है।
बरेली में भी यूपीपीईटी परीक्षा करवाई जा रही है। जिसमे दोनो पालियों में करीब 90 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे है।
यूपीपीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी निकले हुए है।
कमिश्नर संयुक्ता समद, आईजी रमित शर्मा और एसपी सिटी राहुल भाटी बरेली कालेज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान कमिश्नर संयुक्ता समददार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज बरेली मंडल में जितने भी केंद्र बनाए गए है सभी जगह शांति पूर्वक परीक्षा चल रही है।

No comments