Breaking News

दिल्ली के बलजीत नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

 दिल्ली के बलजीत नगर में दो गुटों के बीच बवाल हुआ है। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़ाई में मारे गए युवक की पहचान नितेश के तौर पर हुई है। 


पुलिस ने बताया कि तीन युवकों से हुई लड़ाई में नितेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भड़क गया और सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं।  स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


No comments