बाबू करता है परेशान, मांगता है रिश्वत...सुसाइड
यूपी के आगरा जिले के अछनेरा क्षेत्र में अछनेरा-भरतपुर रेलवे लाइन पर रविवार की रात एक पीआरडी जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने अपना सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें अपने विभाग के अधिकारियों से आत्महत्या की अनुमति मांगी थी। सुसाइड नोट में पीआरडी जवान ने विभाग के एक अधिकारी और बाबू पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव मांगरौल जाट निवासी कुंवरपाल सिंह पूर्व में अछनेरा विद्युत सब स्टेशन पर तैनात था। कुछ महीने पहले उसे वहां से हटाकर शहर में किसी दूसरी जगह भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि वह तभी से परेशान था। दोबारा अछनेरा में तैनात करने के लिए वह लगातार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहा था।बाबू ने रिश्वत मांगी है परेशान कर रहा
आरोप है कि एक बाबू इसमें रोड़ा बन रहा था। पीआरडी जवान के परिजनों ने बताया कि वह अकसर घर पर यही कहा करते थे कि बाबू ने रिश्वत मांगी थी। रुपये नहीं देने पर उन्हें परेशान कर रहा है। जानबूझकर उनकी ड्यूटी दूर लगाई गई है। ताकि ड्यूटी करने नहीं जाए और वेतन नहीं मिले। सोशल मीडिया पर वायरल पीआरडी जवान के सुसाइड की अनुमति मांगने के पत्र में भी एक बाबू का नाम खेाला गया है। अधिकारी का नाम नहीं खोला गया है।
No comments