मुख्यमंत्री योगी बोले- पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था
हरदोई जिले के शाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बली सिंह मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर आतंकवाद के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डबल इंजन सरकार में हुए विकास कार्यों का बखान किया।
सीएम योगी ने कहा कि चार साल पहले जब मैं आया था तब मुझे इसी प्रांगण में हेलीपैड से सभा तक आने का अवसर मिला था। पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में तमाम विकास के काम किए। इस बार सपा की जड़ें हिलाने के लिए अशोक बाजपेई व नरेश अग्रवाल भी साथ में हैं।पांच वर्ष में बहुत कुछ बदलते आप ने देखा। इंग्लैंड की महारानी को कोरोना हो गया है। अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। वहीं देश में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बेहतरीन काम हुआ। जो लोग वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, वह आप लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हम विकास कितना भी कर लें इस विकास की सार्थकता तभी है जब सुरक्षा रहेगी।

No comments