राजनाथ सिंह की रैली में युवक ने लगाए अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे
बलिया - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में उनके भाषण के दौरान कुछ युवकों ने सेना में भर्ती के मुद्दे पर व्यवधान डाल दिया। इस दौरान एक युवक ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा दिए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
केंद्रीय मंत्री शहर के बंशी बाजार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जब कुछ युवाओं ने उनके भाषण में व्यवधान डाल दिया और दावा किया कि सेना में तीन साल से भर्ती नहीं हुई है। इस पर राजनाथ सिंह ने जवाब दिया कि इसकी प्रक्रिया चल रही है। इस पर जब वे शांत नहीं हुए तो राजनाथ सिंह ने कहा कि नेतागिरी से बात बिगड़ जाती है।

No comments