जहरीली शराब का तांडव: आजमगढ़ में दस की मौत और 24 से ज्यादा बीमार
यूपी के आजमगढ़ में अहरौला थानाक्षेत्र के माहुल कस्बे में स्थित देशी शराब की दुकान से रविवार की शाम खरीदी गई जहरीली शराब पीने से दस लोगों की मौत हो गई। 24 से अधिक लोग बीमार हैं। घटना के विरोध में लोगों ने जाम और प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे लोगों का धरना-प्रदर्शन शाम तक चल रहा था।
मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नगर पंचायत माहुल स्थित देशी शराब की दुकान से रविवार की शाम बेची गई शराब लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई। यहां की शराब पीने से सोमवार शाम तक दस लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments