सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ मोगा थाना सिटी में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि उन्हें क्षेत्र में शिअद प्रत्याशी के समर्थकों के धमकाने की सूचना मिली थी। जिसकी पुष्टि के लिए वहां गया था। पुलिस ने एक गाड़ी को कब्जे में लिया है। इस पर सोनू सूद अपने साथियों के साथ सवार थे। हालांकि वह किसी और के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी में सोनू सूद के साथ मुंबई के उनके कुछ दोस्त भी थे। जबकि 18 फरवरी की शाम से ही बाहरी लोगों को विधानसभा छोड़ने का आदेश था।
बताया जा रहा है कि अभिनेता सोनू सूद पर यह कार्रवाई एसएसपी स्तर से हुई है। शिकायत में कहा गया है कि सोनू सूद मोगा के मतदाता नहीं हैं। जबकि सोनू का कहना है कि वह मोगा के जन्मे और यहीं पले-बढ़े हैं। गौरतलब है कि मतदान वाले दिन (20 फरवरी) सोनू सूद गांव लंडेके जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को शिअद की शिकायत पर पुलिस ने रोक ली और अभिनेता को घर भेज दिया। अभिनेता पर मतदाताओं को प्रभाव में लेने का आरोप लगा। बताते हैं कि सोनू सूद को मतदान के दिन घर से बाहर न निकलने का निर्देश दिया गया था।

No comments