Breaking News

अंजलि तत्रारी ने किया नए धारावाहिक का खुलासा, ‘डैड की दुल्हन’ तलाशने के बाद ‘राजकुमार’ की खोज

हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ से मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश करने वाली पिथौरागढ़, उत्तराखंड की अंजलि तत्रारी का नया रूप छोटे परदे पर जल्द ही एक नए शो में देखने को मिलेगा। फैशन ब्लॉगर से अभिनेत्री बनीं अंजलि को फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में अपने टीवी कमर्शियल्स की वजह से पहचाना गया और कल्कि केकलां की वेब सीरीज ‘भ्रम’ में दिखने के बाद वह एक बार फिर से जी समूह के ही टीवी सीरियल में काम करने जा रही हैं। इस शो का नाम है, ‘तेरे बिना जिया जाए ना’। इस शो में वह कृषा चतुर्वेदी नाम की एक लड़की का किरदार कर रहे रहीं हैं। इस युवती ने हमेशा एक राजकुमार के सपने देखे हैं और फिर यह होता है कि कायनात उसके सपने को सच कर देती है।

सोनी टीवी के धारावाहिक ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में वरुण बडोला और श्वेता तिवारी जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री अंजलि तत्रारी का नया धारावाहिक ‘तेरे बिना जिया जाए ना’ कृषा नामक एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसके पास धन दौलत के नाम पर कुछ नहीं है। वह अंबिकापुर के आकर्षक नजारों के बीच स्थित एक भव्य महल में आती है। उसे उम्मीद होती है कि वह अपनी जिंदगी के प्यार देवराज के साथ अपनी परियों वाली कहानी की शुरुआत करेगी। जहां वह शाही संस्कृति और राजसी तौर-तरीके अपनाने की कोशिश कर रही है, वहीं उसे देवराज की पत्नी और उसके प्यार के रूप में अपनी जगह बनानी होगी। टेलीविजन एक्ट्रेस अंजलि तत्रारी इसमें कृषा चतुर्वेदी का रोल निभाएंगी। अभिनेता अविनेश रेखी अंबिकापुर राजघराने के वारिस देवराज का रोल निभाएंगे।  



No comments