Breaking News

रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत

 रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी

कवि दीपक निराला की रूबी से दोस्ती का सफर लखनऊ जाते वक्त ट्रेन में शुरू हुआ था। जो शादी के चार साल बाद ही रूबी के कत्ल के साथ खत्म हो गया। अब दीपक रूबी की हत्या के आरोप में जेल चला गया है।

मेरठ में सरधना के गंज बाजार निवासी कवि दीपक निराला ने विभिन्न विभागों से जानकारी लेने के लिए आरटीआई डाली हुई थी। जिसके चलते उसका लखनऊ और इलाहाबाद आना-जाना लगा रहता था। इसी सिलसिले में वह एक बार ट्रेन से लखनऊ जा रहा था। ट्रेन में लखनऊ निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी रामचंद्र का परिवार भी सफर कर रहा था। इसी बीच दीपक की उनके परिवार से बातचीत शुरू हुई। रामचंद्र की बेटी रूबी भी परिवार के साथ थी। दीपक ने बातों बातों में रूबी का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों के बीच बात होने लगी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती बढ़ी तो वह सोशल मीडिया पर भी दोस्त बन गए। ट्रेन में हुई दीपक और रूबी की पहली मुलाकात कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला।




No comments