बीएचयू अस्पताल: इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड में जमीन पर नवजात बच्ची, ऑक्सीजन लगाकर किया गया इलाज
बीएचयू अस्पताल में नवजात बच्चों की सेहत को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कभी मेज तो कभी स्ट्रेचर पर इलाज करना पड़ रहा है। बुधवार को हद तब हो गई जब इमरजेंसी में चिल्ड्रेन वार्ड के गेट पर चार महीने की बच्ची का जमीन पर इलाज करना पड़ा। बच्ची को तेज बुखार था और उसे ऑक्सीजन भी लगाया गया था।
दूसरे जिलों के मरीज भी पहुंच रहे
डेंगू और वायरल फीवर से ग्रसित बच्चों के लिए सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बनाए गए वार्ड में बेड खाली मिले। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात थे, लेकिन वार्ड में कोई बच्चा भर्ती नहीं था। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ के आगे सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। हालत यह है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों के साथ ही बिहार से भी लोग बच्चों को इलाज के लिए लेकर आ रहे हैं।

No comments