Breaking News

मोदी Vs ममता: मेदिनीपुर में गरजीं दीदी, बोलीं- शेरनी हूं मैं, नहीं झुकाऊंगी अपना सिर

 पीएम मोदी ने आज (18 मार्च) पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। इसके बाद दीदी मेदिनीपुर के अमलासुली पहुंचीं और पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं शेरनी हूं। अपना सिर किसी भी पार्टी के सामने नहीं झुकाऊंगी। इस दौरान दीदी ने पीएम मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा को आड़े हाथों जरूर लिया। 

मेदिनीपुर के अमलासुली में ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं शेरनी हूं और अपना सिर कभी नहीं झुकाऊंगी। मेरा सिर सिर्फ जनता के सामने झुकता है। लेकिन महिलाओं और दलितों पर अत्याचार करने वाली भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों का मैं किसी भी हाल में समर्थन नहीं कर सकती। 

भाजपा को बताया दंगाई पार्टी

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यहां कोई भी माओवादी, वामपंथी या कांग्रेस का दोस्त है तो मैं उनसे कहती हूं कि वे माकपा को वोट न दें, क्योंकि भाजपा के साथी हैं। वे कांग्रेस को वोट न दें, वे भी भाजपा का ही हिस्सा हैं। भाजपा दंगाई पार्टी है। भाजपा वाले जानते हैं कि ममता बनर्जी का मतलब लोगों की ऊर्जा है और मैं लोगों के साथ मिलकर लड़ूंगी। पलायन नहीं करूंगी



No comments