Breaking News

Coronavirus India: सीएम केजरीवाल का एलान- दिल्ली में अब प्रतिदिन सवा लाख टीके लगाए जाएंगे

 देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं महाराष्ट्र में एक ही स्कूल के 30 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए, जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। गुजरात और मध्यप्रदेश में कई पाबंदियां लगाई गईं हैं।

साइरस एस पूनावाला और अदार पूनावाला मिले राष्ट्रपति से

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक साइरस एस पूनावाला और अदार पूनावाला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

कर्नाटक में 6.6 फीसदी टीके बर्बाद

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के अनुसार कर्नाटक में 6.6 फीसदी टीके बर्बाद हुए हैं। अब, वैक्सीन की आपूर्ति करने वाले सभी व्यक्तिगत संस्थानों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्हें दैनिक आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। 

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 59 छात्र कोरोना पॉजिटिव

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 59 छात्र कोरोना पॉजिॉटिव पाए गए हैं। इस क्षेत्र को कंटेंमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।








No comments